लता मंगेशकर की पुण्यतिथि आज, CM योगी, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lata Mangeshkar Death Anniversary: भारतीय संगीत की स्वर कोकिला और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें याद किया जा रहा है. विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी साधना, मधुर स्वर और भारतीय संस्कृति में उनके अमर योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित की.

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “भारतीय संगीत को अपनी दिव्य स्वर साधना से विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. उनका अद्वितीय गायन और संगीत के प्रति समर्पण कला जगत के लिए एक अमूल्य धरोहर है, जो सदैव हमारे हृदय में जीवंत रहेगी.”

मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि Lata Mangeshkar Death Anniversary

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “भारतीय संगीत कला को वैश्विक पहचान दिलाने वाली स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन. आपकी अद्वितीय संगीत साधना ने न केवल भारतीय संगीत प्रेमियों को भावविभोर किया, बल्कि सुरों के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने का महान कार्य भी किया.”

धर्मेंद्र प्रधान ने किया नमन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, “भारत रत्न लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन. लता मंगेशकर ने भारतीय संगीत को समृद्ध करने के साथ ही उसे वैश्विक पहचान दिलाई. उनके स्वरों में भक्ति, देशप्रेम, करुणा और संवेदना का ऐसा समावेश था, जो हर पीढ़ी के हृदय से जुड़ गया. लता दीदी की गायकी भारतीय संस्कृति की आत्मा का स्वरूप थी, जो समय के साथ और अधिक अमर होती चली जाएगी. संगीत, संस्कार और साधना के रूप में वे सदैव हमारी स्मृतियों में जीवित रहेंगी.”

केशव प्रसाद मौर्य ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “मां सरस्वती की परम साधिका, ‘स्वर कोकिला’ के नाम से विख्यात, ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. उनकी मधुर वाणी ने भारतीय संगीत को आत्मा दी तथा देशभक्ति और मानवीय भावनाओं को सुरों में पिरोकर उन्होंने पीढ़ियों के हृदय को स्पर्श किया.”

रवि किशन ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

भाजपा सांसद रवि किशन ने लिखा, “भारतीय संगीत को अपनी दिव्य स्वर साधना से विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. उनका अद्वितीय गायन और संगीत के प्रति समर्पण कला जगत के लिए एक अमूल्य धरोहर है, जो सदैव हमारे हृदय में जीवंत रहेगी.”

ये भी पढ़ें- ‘परीक्षा पे चर्चा’ का नौवां संस्करण, PM Modi करोड़ों छात्रों, शिक्षकों एवं अभिवावकों के साथ करेंगे चर्चा, देंगे तनाव मुक्ति का मत्र

Latest News

कैंसर दवाओं पर GST में कटौती और तंबाकू पर बढ़ा टैक्स सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए अहम कदम: AIIMS Study

AIIMS के ऑन्कोलॉजिस्ट्स के अध्ययन के अनुसार कैंसर दवाओं को GST से मुक्त करना और तंबाकू पर टैक्स बढ़ाना स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक किफायती बनाएगा.

More Articles Like This

Exit mobile version