मणिपुर में सरकार गठन के 24 घंटे बाद ही भड़की हिंसा, कुकी समूहों ने विधायकों को दी चेतावनी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manipur Violence: पूर्वोत्तर भारत के राज्य मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी है. दरअसल, राज्य के चुराचंदपुर में डिप्टी सीएम के तौर पर नेमचा किपगेन और लोसी दिखो के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा बलों और भीड़ के बीच हिंसा भड़क उठी है. इस दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए मणिपुर पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल भी किया है.

बता दें कि मणिपुर में बीते कई वर्षो से जारी हिंसा के बीच केंद्र सरकार ने बीते साल राज्य में राष्ट्रपति शासन घोषित कर दिया था. इसके बाद हाल ही में युमनाम खेमचंद सिंह के नेतृत्व में राज्य में नई सरकार का गठन किया गया था.

कई जगहों पर गोलीबारी की भी घटना

दरअसल, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटने और युम्नाम खेमचंद सिंह की नयी सरकार के गठन के महज 24 घंटे बाद एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है. चुराचांदपुर में सड़क पर उतरे कुकी समूहों ने अपने समुदाय के विधायकों को मणिपुर सरकार गठन में भाग नहीं लेने की चेतावनी दी है. साथ ही चुराचांदपुर में पूरी तरह बंद और विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कई जगह गोलीबारी की भी घटना हुई है और कुकी-ज़ो क्षेत्रों में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है.

क्यों भड़क उठी है हिंसा?

बता दें कि खेमचंद सरकार में कुकी-ज़ो समुदाय के विधायक नेमचा किपगेन के डिप्टी सीएम बनने और दो विधायकों के समर्थन से पूरे समुदाय में नाराजगी है. राज्य के चुराचांदपुर जिले में नई सरकार को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद तुइबोंग इलाके में तनाव का माहौल बना हुए है. पूरे दिन स्थिति तनावपूर्ण बनी रही, जिस वजह से प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण झड़पें हुईं. हालात और न बिगड़े इसे लेकर क्षेत्र में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है.

इसे भी पढें:-नेपाल में गहरी खाई में गिरी बारातियों से भरी बस; 8 लोगों की मौत 45 से अधिक घायल

Latest News

Bangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे का कहर, 7 और बच्चों की मौत, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 738

Bangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे जैसे लक्षणों के चलते 7 और बच्चों की मौत दर्ज की गई है. इसके साथ 2026 में पुष्टि और संदिग्ध मामलों से जुड़ी कुल मौतों की संख्या 738 पहुंच गई है, जबकि संदिग्ध मामले 1.05 लाख के पार हो चुके हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version