नेपाल में गहरी खाई में गिरी बारातियों से भरी बस; 8 लोगों की मौत 45 से अधिक घायल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Bus Accident: नेपाल के बैतडी जिले में गुरुवार शाम एक शादी की बारात ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई. जबकि 45 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है. सभी घायलों में से 16 को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार मिला, जबकि बाकी को बेहतर सुविधाओं वाले अस्पतालों में भेजा गया.

डीएसपी दीपक कुमार राय ने आईएएनएस को बताया, “शादी की बारात ले जा रही बस गुरुवार को रात लगभग 8 बजे जिले के पुर्चौडी नगरपालिका क्षेत्र में बस के पहाड़ी सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गिर गई. उन्‍होंने कहा कि दुल्हन और दूल्हा सुरक्षित रहे क्योंकि वे दूसरी गाड़ी में यात्रा कर रहे थे. पुलिस के अनुसार, दुर्घटना का सही कारण तुरंत पता नहीं चल सका.

पुलिस बल की मदद से चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान

जिलाधिकारी कृष्णा थापा ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में लगभग 60 लोग सवार थे. उन्होंने कहा कि नेपाल सेना, नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया.

नेपाल में लगातार बढ़ रहा सड़क हादसा

नेपाल में हाल के वर्षों में सड़कों पर बढ़ती गाड़ियों की संख्या और बेहतर सड़क संपर्क के कारण सड़क हादसों में वृद्धि देखी जा रही है. ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के अनुसार, एक दशक पहले नेपाल में 4,999 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई थीं.

वित्तीय वर्ष 2024–25 में देश में 7,669 सड़क दुर्घटनाएं हुईं और 190 लोगों की मौत हुई. इनमें से 278 गंभीर दुर्घटनाएं थीं. सड़क हादसों का केवल मानवीय नुकसान ही नहीं, बल्कि आर्थिक प्रभाव भी बहुत बड़ा होता है.

सड़क दुर्घटनाओं से तीन गुना बढ़ा हानि प्रतिशत

विश्व बैंक के अध्ययन के अनुसार, नेपाल में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली आर्थिक हानि 2007 से तीन गुना बढ़ गई है और यह सकल राष्ट्रीय उत्पाद का 1.5 प्रतिशत के बराबर है.

सड़क हादसे गरीबों पर असमान और विनाशकारी असर डालते हैं. विश्व बैंक के अनुसार, नेपाल में सड़क पर मारे गए 70 प्रतिशत से अधिक लोग पैदल यात्री, साइकिल चालक और मोटरसाइकिल सवार रहे हैं. हादसे के कारण आय की हानि और चिकित्सा खर्च परिवारों को गहरी गरीबी में धकेल सकता है.

इसे भी पढें:-‘परीक्षा पे चर्चा’ का नौवां संस्करण, PM Modi करोड़ों छात्रों, शिक्षकों एवं अभिवावकों के साथ करेंगे चर्चा, देंगे तनाव मुक्ति का मत्र

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version