श्रीनगरः सुरक्षाबलों ने नाकाम की PoK से कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश, दो आतंकी ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगरः सोमवार की देर रात सेना के जवानों ने उत्तरी कश्मीर के नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मच्छल (कुपवाड़ा) सेक्टर में घुसपैठ के एक प्रयास को असफल कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक, घंटों चली सेना की इस कार्रवाई में दो आतंकवादी ढेर हो गए हैं. अभी भी तलाशी अभियान जारी है.

बताया गया है कि यह घटना इलाके के कमकाडी क्षेत्र में हुई. सूत्रों ने बताया कि एलओसी पर गश्त कर रहे जवानों ने देर शाम करीब सात बजे कुछ हथियारबंद तत्वों को गुलाम जम्मू-कश्मीर की ओर से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते देखा.

जवानों ने तत्काल इसकी जानकारी आस-पास की चौकियों को देते हुए अपनी स्थिति को मजबूत किया. जैसे ही घुसपैठियों का दल एलओसी पार करने लगा तो जवानों ने उन्हें ललकारा. इस पर घुसपैठियों ने भागने का प्रयास किया और जवानों का ध्यान भटकाने के लिए गोलीबारी शुरु कर दी. भारतीय जवानों ने भी जवाबी फायर किया.

सूत्रों की माने तो दोनों पक्षों के बीच लगभग 40 मिनट तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही. जब आतंकियों की ओर से गोलीबारी बंद हुई, तो जवानों ने भी जवाबी फायर रोक दिया. इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. जवानों ने गोलीबारी वाले क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, जो देर रात से अभी तक जारी है.

Latest News

18 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

19 अक्टूबर 2026, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. इसके...

More Articles Like This

Exit mobile version