श्रीनगर: डल झील के पास दिखी संदिग्ध वस्तु, मचा हड़कंप, सुरक्षाबलों ने किया विस्फोट, देखे वीडियो

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीरः सोमवार को श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील के पास लोगों में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक संदिग्ध वस्तु देखी गई. सूचना मिलते ही सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए. उक्त एरिया को घेर लिया. इसके बाद किसी संभावित खतरे को टालने के लिए उक्त वस्तु पर नियंत्रित विस्फोट किया.

सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह वस्तु बम थी या कोई और संदिग्ध उपकरण. पुलिस और बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा हुआ है.

अधिकारियों ने बताया

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट पूरी तरह से सुरक्षित तरीके से किया गया और किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है. क्षेत्र को अस्थायी रूप से सील किया गया है, जांच की जा रही है.

Latest News

दुनिया की वो जगह जहां है जहाजों का कब्रिस्तान, अब तक डूब चुकी हैं 800 से अधिक शिप्स

Dangerous Sea Routes: आपने कई ऐसे रास्तों और जगहों के बारे में देखा या सुना होगा, जहां आए दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version