Sudan Civil War: सूडान के मार्केट में ड्रोन अटैक, 28 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sudan Civil War: पिछले तीन वर्षों से अफ्रीका के मुस्लिम देश सूडान में गृहयुद्ध चल रहा है. सूडान के एक मार्केट में रविवार को ड्रोन अटैक हुआ. इस हमले में 28 सिविलियन की मौत हो गई. यह घटना तब हुआ, जब सूडान की नेशनल आर्मी और उसके  रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच उस इलाके की लड़ाई चल रही थी. इसी लड़ाई के दौरान हवाई हमले हुए, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह हमला किस ग्रुप ने की है.

यह हमला सूडान के  रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के कंट्रोल वाले इलाके में हुआ. यह इलाका सूडान की आर्मी और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच तीन वर्षों से चल रही लड़ाई में सबसे खतरनाक फ्रंटलाइन है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूडान के नॉर्थ कोर्डोफन के सोदारी शहर के बाहर अल-सफिया मार्केट में कई ड्रोन अटैक किए गए.

सूडान में चल रहे गृहयुद्ध से सबसे ज्यादा नुकसान वहां के आम नागरिकों का है. सूडान के कई मस्जिदों और स्कूलों को भी निशाना बनाया गया, जिसमें लोगों की मौत हुई. मालूम हो कि बीते बुधवार को एक स्कूल पर हुए हमले में दो बच्चे मारे गए और एक दर्जन घायल हो गए. वहीं, एक अन्य हमले में मानवीय मदद के रखने वाले यूनाइटेड नेशंस के एक वेयरहाउस को बुरी तरह नुकसान पहुंचा. गौरतलब है कि अप्रैल 2023 से सूडान की सेना और वहां की  रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच गृहयुद्ध चल रहा है. इस गृहयुद्ध में अब तक सूडान के हजारों लोगों की मौत हो चुकी हैं और लगभग 11 मिलियन लोग बेघर हुए हैं.

Latest News

LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम (28 अक्टूबर 2026): अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को राजधानी...

More Articles Like This

Exit mobile version