सूडानः अज्ञात बंदूकधारियों का आतंक, 70 से अधिक लोगों को बेरहमी से मार डाला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sudan More Than 70 People Killed: सूडान में अज्ञात बंदूकधारियों का कत्लेआम देखने को मिला है. सोमवार को पुलिस के एक प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि दक्षिण सूडान में राजधानी के बाहरी इलाके में सोने की खदान को लेकर हुए विवाद में बंदूकधारियों ने 70 से अधिक लोगों की बेरहमी हत्या कर दी है. खुले मैदान में पड़े दर्जनों शवों का एक वीडियो ऑनलाइन शेयर किया गया है. एक स्थानीय पत्रकार ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि कई अन्य पीड़ित झाड़ियों में भाग गए हैं. सेंट्रल इक्वेटोरिया राज्य में जेबेल इराक स्थित सोने की खदान का इलाका पहले भी अवैध खनिकों और खनन कंपनियों के बीच हिंसक झड़पों का गवाह रहा है.

क्या बोले पुलिस प्रवक्ता?

पुलिस प्रवक्ता क्वासीज्वोक डोमिनिक अमोंडोक ने कहा, “मुझे बस इतना पता है कि अज्ञात बंदूकधारियों ने जेबेल इराक में सोने की खदान पर हमला किया. इस हमले में 70 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं.” सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट/आर्मी– इन अपोजिशन, या SPLM/A-IO ने इस हमले की निंदा करते हुए इसके लिए सरकारी बलों, जिन्हें SSPDF के नाम से जाना जाता है, को दोषी ठहराया है.

विपक्ष की ओर से जारी एक बयान में कहा गया

विपक्ष की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “जेबेल इराक एक ऐसे क्षेत्र में स्थित है, जो पूरी तरह से SSPDF के विशेष नियंत्रण में है. इसलिए, इस नरसंहार की पूरी जिम्मेदारी SSPDF बलों की है, जो इस क्षेत्र को नियंत्रित करते हैं.” एक स्थानीय नागरिक अधिकार समूह, ‘नाइल इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड ट्रांजिशनल जस्टिस’ ने इस हमले की निंदा की और संसाधनों से समृद्ध क्षेत्रों में प्रभावी शासन और निगरानी की मांग की.

यह भयानक कृत्य, मौलिक अधिकार का गंभीर उल्लंघन है

‘नाइल इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड ट्रांजिशनल जस्टिस’ ने एक बयान में लिखा, “यह भयानक कृत्य जीवन के मौलिक अधिकार का गंभीर उल्लंघन है और उन क्षेत्रों में नागरिकों की लगातार बनी रहने वाली असुरक्षा को उजागर करता है, जहां सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है और संसाधनों का अनियंत्रित दोहन हो रहा है.”

मानवाधिकार कार्यकर्ता अधिकारियों से किया आग्रह

अधिकारियों से मानवाधिकार कार्यकर्ता एडमंड याकानी ने आग्रह किया कि वो प्राकृतिक संसाधनों के लिए समुदायों के बीच बढ़ती दुश्मनी पर ध्यान दें. उन्होंने कहा, “मेरी सरकार से अपील है कि वह हस्तक्षेप करे और पूरे देश में अवैध सोने के खनन की इस संस्कृति को रोके.”

Latest News

ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों और खार्ग द्वीप को तबाह करने की दी धमकी,ईरानी तेल में भी दिखाई दिलचस्पी

Trump iran oil: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को फिर ईरान को बर्बाद करने की धमकी दी....

More Articles Like This

Exit mobile version