Sukhoi fighter plane crash: हादसे का शिकार हुआ सुखोई लड़ाकू विमान, दोनों पायलट बलिदान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sukhoi fighter plane crash: पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम में भारतीय वायुसेना का आधुनिक सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान क्रैश हो गया. यह विमान कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी और जंगली इलाके में हादसे का शिकार हुआ. इस दुखद घटना में विमान में सवार दोनों पायलट बलिदान हो गए.

नियमित ट्रेनिंग मिशन पर निकला था विमान

वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह विमान एक नियमित ट्रेनिंग मिशन पर निकला था. इसने गुरुवार शाम को जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया और वह रडार से अचानक गायब हो गया. इसके बाद वायु सेना ने तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया.

हादसे से वायु सेना को बड़ा नुकसान

हादसे वाली जगह जोरहाट एयरबेस से लगभग 60 किलोमीटर दूर है. काफी खोजबीन के बाद विमान का मलबा कार्बी आंगलोंग के दुर्गम इलाके में मिला. इस पूरी घटना की वायु सेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं. जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा किन पर परिस्थितियों में हुआ है. मालूम हो कि सुखोई-30 MKI भारतीय वायु सेना का एक शक्तिशाली और आधुनिक लड़ाकू विमान है. इस हादसे से वायु सेना को बड़ा नुकसान हुआ है.

Latest News

Diwali Dry Day 2026: दिवाली पर ड्राई डे का नियम, कितने दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें?

Diwali Dry Day 2026: दिवाली के मौके पर अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ बाहर घूमने और पार्टी...

More Articles Like This

Exit mobile version