Sukhoi Jet Crash: भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान नासिक में दुर्घटनाग्रस्त

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sukhoi Jet Crash: मंगलवार को भारतीय वायुसेना का एक सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश हो गया. यह हादसा महाराष्ट्र के नासिक में हुआ है. नासिक रेंज के विशेष महानिरीक्षक डी आर कराले ने बताया कि सुखोई एसयू-30 एमकेआई विमान के पायलट और सह-पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए. शिरसगांव गांव के पास विमान एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.

अधिकारी ने बताया कि विमान विंग कमांडर बोकिल और उनके दूसरे कमांडर बिस्वास उड़ा रहे थे. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए और उन्हें मामूली चोटें आई हैं. उन्हें एचएएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार होने के बाद विमान में आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया है. विमान के हिस्से 500 मीटर के दायरे में फैले हुए हैं. भारतीय वायुसेना, एचएएल सुरक्षा और एचएएल तकनीकी इकाई की टीमों ने मौके का दौरा किया.

Latest News

IndiGo Engine Failure: हवा में फेल हुआ इंजन, गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Engine Failure: हवा में इंजन में खराबी की वजह से 'फुल इमरजेंसी' घोषित होने के बाद इंडिगो की...

More Articles Like This