Sultanpur: तेज रफ्तार SUV ने ऑटो को मारी टक्कर, दो बजुर्गों सहित तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sultanpur: यूपी के सुल्तानपुर जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. शुक्रवार को लंभुआ स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर डकाही मोड़ के पास एसयूवी ने सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो बुजुर्गों सहित तीन लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद एसयूवी सवार भाग निकले. दुर्घटना की वजह से मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवागमन बहाल कराया. घटना की जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, वाराणसी से लखनऊ जा रही एक एसयूवी ने लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के डकाही मोड़ के पास शहर की तरफ से लंभुआ कस्बा जा रहा ऑटो अचानक सामने आ गया. एसयूवी के चालक ने ऑटो को रोकने के लिए हॉर्न बजाया. साथ ही खुद भी कार रोकने का प्रयास किया.

अचानक ब्रेक लगाने के बाद भी एसयूवी की ऑटो से आमने-सामने से टकराते हुए डिवाइडर से टकराकर अवरोध तोड़ते हुए ऑटो सहित दूसरे लेन पर पहुंच गई. करीब 40-50 मीटर तक सड़क पर घिसटते वाहन जब रुके तो सड़क खून से लाल हो गया. दुर्घटना की जानकारी मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई.

सूचना मिलने पर लंभुआ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. राहगीरों की मदद से घायलों को स्थानीय सीएचसी में भेजा. जहां कोतवाली देहात के वजूपुर पखरौली निवासी गुरुदीन निषाद (62 वर्ष) की मौत हो गई. जबकि, दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी थे. जिन्हें चिकित्सक ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. ले जाते समय रास्ते में घायल ढाखापुर चांदा निवासी राजेश कुमार (40 वर्ष) और एक अन्य करीब 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया.

उधर, हादसे के बाद फोरलेन पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया. पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन सुचारू कराया. इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि अज्ञात शव के पहचान का प्रयास किया जा रहा है. दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है. मामले जांत करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

ग्लोबल पावर की रैंकिंग में भारत के पास तेजी ऊपर उठने की क्षमता, एस. जयशंकर ने बताई देश के विकास की रफ्तार

India Global Power: दिल्ली में म्यूनिख लीडर्स मीटिंग में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अगले पांच से दस सालों...

More Articles Like This

Exit mobile version