धमाकों से दहला सीरियाः दश्मिक में होटल के पास भी ब्लास्ट, ठहरे हैं राष्ट्रपति मैक्रों

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Syria Rocked By Explosions: सीरिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई हैं. यहां मंगलवार को राजधानी दश्मिक में एक के बाद एक कई धमाके हुए. हैराने करने वाली बात ये है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के दौरे पर हैं और उनके होटल के पास भी धमाका हुआ.

इमैनुएल मैक्रों सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शारा से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन में दाखिल हुए ही थे कि तभी फोर सीजंस होटल के पास ब्लास्ट हुए. इस घटना पर सीरियाई अधिकारियों ने तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की.

फोर सीजंस होटल में ठहरे हैं राष्ट्रपति मैक्रों

सीरियाई मीडिया ने बताया कि मैक्रों ‘फोर सीजन्स’ होटल में ठहरे हुए थे. फ्रांसीसी राष्ट्रपति के कार्यालय ने कहा कि वे सुरक्षित हैं और सीरिया का उनका दौरा जारी है. सरकारी मीडिया ने एक अज्ञात सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि राजधानी के बीचों-बीच हुए दो धमाके विस्फोटक उपकरणों की वजह से हुए. घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता देखा जा सकता था.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक गाड़ी जलती हुई और सड़क पर खून के धब्बे दिखाई दे रहे थे. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. किसी भी गुट ने तत्काल इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली. यह घटना दमिश्क में ‘जस्टिस पैलेस’ के पास एक कैफे में हुए धमाके के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हुए थे.

Latest News

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक असुरक्षित: रंगपुर में 4 हत्याओं के बाद चांदपुर से पूरा हिंदू परिवार लापता

Dhaka: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक खासकर हिंदू परिवारों को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. रंगपुर में स्कूल शिक्षक गणपति...

More Articles Like This

Exit mobile version