Tamil Nadu: चेन्नई में साबुन पाउडर के गोदाम में लगी आग, करोड़ों का नुकसान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tamil Nadu: तमिलनाडु से भीषण आग की खबर आ रही है. यहां शनिवार की सुबह उत्तरी चेन्नई के मनाली के वायाकाडु इलाके में एक साबुन पाउडर के गोदाम में भीषण आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने में जुट गई. बताया जा रहा है कि आग की इस घटना में 100 करोड़ रुपये के सामान का नुकसान हुआ है.

किसी के हताहत होने की खबर नहीं
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, जिस निजी गोदाम में आग लगी, उसके पास ही इंडियन ऑयल कंपनी की एक गैस सिलेंडर फैक्ट्री भी स्थित है, जिससे आग फैलने का डर है. मनाली पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची. तमिलनाडु अग्निशमन विभाग की संयुक्त निदेशक प्रिया रविचंद्रन ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयासों का निरीक्षण किया. अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है.

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This