Tamil Nadu: लवडेल में निर्माणाधीन इमारत ढहा, 6 महिला मजदूरों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tamil Nadu: तमिलनाडु से बड़े हादसे की खबर आ रही है. यहां बुधवार को ऊटी के पास लवडेल में एक भीषण हादसा हो गया. एक इमारत का हिस्सा गिर जाने से 6 श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दो घायल हो गए. मालूम हो कि ये सभी महिला मजदूर थी और घर के निर्माण कार्य में लगी हुई थी. इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई.

ऊटी पुलिस ने बताया
हादसे की जानकारी देते हुए ऊटी पुलिस ने बताया कि बचान अभियान जारी है. गंभीर रूप से घायल दो श्रमिकों को ऊटी जनरल अस्पताल ले जाया गया है. जबकि एक श्रमिक अभी भी मलबे में फंसा हुआ है, उसे निकालने का प्रयास जारी है. वहीं, ऊटी जनरल अस्पताल की डीन पद्मिनी ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है. मृतकों की पहचान सकीला, संगीता, भाग्य, उमा, मुथुलक्ष्मी और राधा के रूप में हुई है. सभी की उम्र 30 से अधिक थी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This