”जन आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नहीं”, राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में CM योगी का बड़ा बयान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogiः  यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा बयान दिया है. एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर हुई पहली FIR पर सीएम योगी ने कहा कि मैंने कहा था कि एसआईटी की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी. एसआइटी रिपोर्ट आई और कार्रवाई प्रारंभ हो गई है. जो लोग आज आरोप लगा रहे हैं, उनकी मंशा अच्छी नहीं है. ये वो लोग हैं, जो लोग भगवान राम को नकार चुके हैं. कहते थे कि राम हुए ही नही! ये लोग अयोध्या को नकारते रहे. मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों से कहा कि अयोध्या हम सबके आस्था का प्रतीक है. अयोध्या पर आक्षेप मत करो, श्रीराम की मर्यादा का पालन करना सीखो.

सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने पहले दिन कहा था कि दूध का दूध पानी का पानी होगा. मैं फिर कहता हूं कि रामभक्तों की अग्निपरीक्षा मत लो. उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ मत करो, प्रमाण है तो एसआईटी को सबूत पेश करो. विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग राम भक्तों पर लाठी-गोली चलाते थे, वे लोग हमें आस्था की सीख देंगे. ये लोग रामनवमी पर दंगा करवाते थे, कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाते थे. कांग्रेस ने देश को लूटा ही नहीं था, बल्कि नोचा भी था.

देवरिया में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जन आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नहीं, उसके साथ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम किया जाएगा. जब सरकार बनी थी, तब भी मैंने कहा था जीरो टॉलरेंस की नीति से सरकार कार्य करेगी. जीरो टॉलरेंस की नीति अपराध और अपराधियों के प्रति, माफिया और माफिया प्रवृत्ति के प्रति, जन आस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा, जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कार्य करेंगे.

सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदेश को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने माफियाग्रस्त बना दिया था, दंगा ग्रस्त कर दिया था. मुझे याद है 2016 में यहीं मदनपुर थाने में कैसे असले लूट लिए गए थे. पूरे थाने को आग लगा दिया था. आज मोहर्रम है. कहीं किसी का अता-पता नहीं है. कोई अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं कर सकता. कोई सड़कों पर गुंडागर्दी नहीं कर सकता है. उत्सव पूर्ण माहौल में कोई उत्पात नहीं कर सकता है.

Latest News

सिर्फ पेट भरना ही काफी नहीं.. बच्चे की डाइट में शामिल करें ये चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

Baby Brain Development: बच्चों की सेहत और विकास को लेकर हर माता-पिता काफी चिंता में रहते हैं. जब बच्चा...

More Articles Like This

Exit mobile version