शिक्षक भर्ती घोटाला: पार्थ चटर्जी के करीबियों के आवास पर ED की रेड

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कोलकाताः शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री और जेल में बंद तृणमूल कांग्रेस नेता पार्थ चटर्जी के करीबी सहयोगियों के आवास पर छापेमारी कर रही है. सूत्रों की माने तो यह छापेमारी राज्य में शिक्षक भर्ती घोटाला के तहत की जा रही है.

मालूम हो कि वर्ष 2022 में ईडी ने पार्थ चटर्जी को स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था. पार्थ की गिरफ्तारी उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के आवास से 21 करोड़ नकद और करीबन एक करोड़ से अधिक के आभूषण बरामद होने के बाद हुई थी.

सूत्र की माने तो, ‘ईडी राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री के करीबी के आवास पर छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी शिक्षक भर्ती घोटाला के तहत जारी है.’ राज्य में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल सरकारी नौकरियों की बिक्री का नेक्सस बहुत सक्रिय है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप भी शेयर की. इस क्लिव में कालीपद पति, टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी और मनिक भट्टाचार्य व एक एजेंट की बातचीत है. क्लिप में सुना गया कि एजेंट बता रहा है कि उसने सरकारी स्कूल में शिक्षक पद के लिए 14 लाख रुपए का भुगतान किया, लेकिन उसकी नियुक्ति के लिए कोई कॉल नहीं आया.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धन, करियर, प्रेम और सेहत में क्या बदलेगा? पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal, 20 August 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version