Tehri: मासूम को निवाला बनाने वाले गुलदार को मारने का आदेश, शिकारी तैनात

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tehri: टिहरी में मासूम को अपना निवाला बनाने वाले गुलदार को मारने का आदेश जारी कर दिया गया है. मालूम हो कि बीते रविवार शाम हिंदाव पट्टी के पुर्वाल गांव में एक तीन वर्षीय बच्चे को गुलदार ने मार डाला था. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वन विभाग ने गुलदार को मारने के आदेश जारी करते हुए गांव में दो शिकारी तैनात कर दिए हैं. गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए आठ ट्रैप कैमरे और दो पिंजरे भी लगाए गए हैं.

मासूम राज को घर से उठा ले गया था गुलदार
बीते रविवार शाम करीब 5 बजे पुर्वाल गांव में घर के आंगन में खेल रहे तीन वर्षीय मासूम राज को गुलदार उठाकर ले गया था. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद राज का शव घर से सौ मीटर दूर झड़ियों में मिला था. डीएफओ पुनीत तोमर ने बताया कि सोमवार को गुलदार को मारने के आदेश मिल चुके हैं, जिसके बाद शिकार जॉय हुकिल और गंभीर सिंह भंडारी को गांव में तैनात कर दिया गया है.

मृतक के परिजनों को फिलहाल दो लाख का चेक दे दिए गया है. मुआवजे की शेष राशि भी शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी. उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों को अकेले न छोड़ने की अपील की है. उधर, मासूम राज की मौत के बाद से उसकी मां कुसुम लता और नानी आशा देवी का रो-रोकर बेहाल है. ग्रामीणों में गुलदार का भय बना हुआ है.

Latest News

‘आवारापन 2’ की सफलता के बीच इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ का टीजर रिलीज, महादेव को याद करते दिखे एक्टर

Mumbai: 'आवारापन 2' की सफलता के बीच इमरान हाशमी ने अपनी नई फिल्म ‘गनमास्टर G9’ का ऐलान करते हुए...

More Articles Like This

Exit mobile version