प्रिंस आनंद की मौत के बाद से बिहार में सियासत तेज, तेजस्वी यादव ने CM सम्राट चौधरी से की बड़ी मांग

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tejashwi Yadav: बिहार में खान सर और रोशन आनंद के बीच विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा. नेपाल में रोशन आनंद के भाई प्रिंस आनंद की मौत हो गई, जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है. अभी तक प्रिंस की मौत की वजह सामने नहीं आई है. मृतक के परिजनों का दावा किया कि वो ठीक था. उसकी हत्या की गई है. वहीं, अब इस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर बड़ी मांग की है.

Tejashwi Yadav ने लिखा पत्र

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम पत्र में लिखा है, “बीते दिनों पटना में दो कोचिंग संस्थानों के आपसी विवाद के बाद कथित रूप से मारपीट, तोड़फोड़ और गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया, जिसमें दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए थे. वहीं, कोचिंग संचालक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदेहास्पद स्थिति में नेपाल में मृत्यु होने की खबर फैलने के बाद यह मामला और गंभीर हो चुका है. इस मामले में सरकार और राज्य पुलिस की कार्यशैली और निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं.”

मामले को CBI के सुपुर्द कर दिया जाए

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आगे लिखा, “मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि जननभावना को देखते हुए इस मामले को CBI के सुपुर्द कर दिया जाए जिससे कि इसकी निष्पक्ष, प्रभावी एवं गहराई से जांच हो सके तथा जांचोपरांत दोषी आरोपियों पर समुचित विधिसंगत कार्रवाई सुनिश्चित हो. रोशन आनंद के परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदना है. तेजस्वी यादव ने कहा कि हत्या हुई है या नहीं ये जांच के विषय है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की वारदात होना, गोलियां चलना और हत्या होना दुख का विषय है.

जेल से बाहर आ गए हैं रोशन आनंद

खान कोचिंग पर हमला मामले में आरोपी ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर बीते दिन रोशन आनंद जेल से बाहर आ गए हैं. उन्होंने खान सर पर आरोप लगाते हुए कहा, “मेरे भाई की हत्या कराई, जेल में मुझे मरवाने की कोशिश की, मेरी जान को खतरा है. फैजल खान मेरी भी हत्या करा सकते हैं. मौत की उच्चस्तरीय जांच हो. हत्या का केस दर्ज कराएंगे.”

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

बता दें कि प्रिंस आनंद नेपाल गए थे. जहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद के चाचा राजीव कुमार ने कहा कि गोलीकांड के बाद खान सर फर्जी केस में प्रिंस को फंसाना चाहते थे. केस से बचने के लिए प्रिंस नेपाल चले गए थे. परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी जानकारी नहीं है कि आख़िर प्रिंस की मौत कैसे हुई. फ़िलहाल परिवार से सभी लोग नेपाल गए हैं.

ये भी पढ़ेें- स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए PM Modi, ये प्रधानमंत्री का 33वां अंतरराष्ट्रीय अवार्ड

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version