PM Modi: स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है. पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से सम्मानित किया गया है. इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया की सरकार और वहां के नागरिकों का आभार जताया है.
PM Modi का ये 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
पीएम मोदी का स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होना भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है. बता दें कि पीएम मोदी अब तक कुल 33 देशों के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जा चुके हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने ये सम्मान भारत और स्लोवाकिया के बीच गहरी दोस्ती को समर्पित किया.
एक्स पर पोस्ट कर जताया आभार
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”आज शाम ब्रातिस्लावा में द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास) पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. इस सम्मान के लिए स्लोवाकिया के लोगों और सरकार का मैं शुक्रगुजार हूं, जो भारत के 140 करोड़ लोगों का है. मैं यह अवॉर्ड भारत और स्लोवाकिया के बीच हमेशा रहने वाली दोस्ती को समर्पित करता हूं.’’
Honoured to receive The Order of the White Double Cross (1st Class) in Bratislava this evening. My gratitude to the people and Government of Slovakia for this honour, which belongs to the 140 crore people of India. I dedicate this award to the enduring friendship between India… pic.twitter.com/FXs96XremQ
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2026
राष्ट्रपति पीटर संग हुई बातचीत का किया जिक्र
इसके अलावा पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी संग हुई बातचीत का भी जिक्र किया. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ”सोमवार को राष्ट्रपति पेलेग्रिनी के साथ हुई बातचीत में विनिर्माण, परिवहन, नवाचार और निवेश संबंधों, ऊर्जा, जैव ईंधन आदि जैसे विविध विषयों पर चर्चा हुई. डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं. हमने जन-जन संबंधों को मजबूत करने पर भी बात की.’’
स्लोवाकिया के उद्योगपतियों से मुलाक़ात की
स्लोवाकिया की यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने वहां के उद्योगपतियों के साथ मुलाकात की. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “सोमवार दोपहर ब्रातिस्लावा में प्रधानमंत्री रॉबर्ट फित्सो ने स्लोवाकिया के शीर्ष बिजनेस लीडर्स के साथ एक बैठक की मेजबानी की। हमने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने, निवेश प्रवाह बढ़ाने और नवाचार, प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और अन्य क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने पर सार्थक चर्चा की. मैंने भारत की सुधार यात्रा और देश द्वारा प्रदत्त बढ़ते अवसरों पर प्रकाश डाला और स्लोवाकिया की कंपनियों को भारत के साथ अपनी साझेदारी को और गहरा करने के लिए आमंत्रित किया.’’