Telangana Accident: बस और कार की टक्कर, मासूम सहित चार लोगों की मौत, एक गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Telangana Accident: तेलंगाना से सड़क हादसे की खबर सामने आई है.यहां रविवार की सुबह नलगोंडा जिले में बस और कार की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में कार में सवार एक मासूम सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं.

नलगोंडा जिले में हुई दुर्घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नलगोंडा जिले में आज सुबह एक प्राइवेट ट्रैवल बस की कार से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में कार में सवार आठ वर्षीय बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के अनुसार, यह हादसा चिट्याला मंडल के पेड्डाकापार्थी के पास हुआ, जब हैदराबाद जा रही कार को एक प्राइवेट ट्रैवल बस ने टक्कर मार दी.

कार सवार चार लोगों की मौके पर हुई मौत

कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज नलगोंडा के सरकारी जनरल अस्पताल चल रहा है. पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version