Telangana: डिवाइडर से टकराई कार, लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, देखे वीडियो

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Telangana: तेलंगाना से बड़ी खबर आ रही है. यहां मुंडुलापाडु मार्ग पर डिवाइडर से टकराने के बाद एक कार आग का गोला बन गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं दो लोग घायल है. सूचना पर पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई.

दुर्घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़
मिली जानकारी के अनुसार, मुंडुलापाडु रोड एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर के बाद कार में आग लग गई. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई.

आग बुझाने में जुट गए फायरकर्मी
घटना की जानकारी होने पर पुलिस के साथ ही फायर की गाड़ी मौके पर पहुंच गई. फायरकर्मी आग बुझाने में जुट गए. बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. इस हादसे की जानकारी नंदीगामा के डीएमपी जनार्दन नायडू ने दी.

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version