तेलंगानाः पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर, दो जवान घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Telangana Encounter: गुरुवार की सुबह तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में पुलिस ने 6 माओवादियों को मार गिराया है, जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए है. एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है.

भद्राद्री कोठागुडेम जिले में हुई मुठभेड़
मुठभेड़ की जानकारी देते हुए तेलंगाना राज्य के भद्राद्रि कोठागुडेम जिले के अधीक्षक रोहित राज ने बताया कि गुरुवार की सुबह भद्राद्री कोठागुडेम जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इसके कुछ देर बाद जानकारी सामने आई कि इस मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए हैं. वहीं, दो जवान घायल भी हो गए हैं.

घटना को लेकर आगे की जांच जारी
इस घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी दी है कि गोलीबारी में माओवादी संगठन के 6 कैडरों को ढेर कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि घटना जिले के वन क्षेत्र में हुई. घटना को लेकर आगे की जांच जारी है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version