Telangana: चारमीनार एक्सप्रेस की तीन बोगियां बेपटरी, पांच यात्री घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हैदराबादः बुधवार की सुबह तेलंगाना के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर चारमीनार एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतर गई. इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रेल अधिकारियों मौके पर पहुंच गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

दक्षिण मध्य रेलवे सीपीआरओ राकेश ने बताया
दक्षिण मध्य रेलवे सीपीआरओ राकेश ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई. यह रेलवे स्टेशन एक टर्मिनल स्टेशन है, जहां ट्रेनें रूकती हैं. ट्रेन को वहां रूकना था, लेकिन वह वहां नहीं रूकी, बल्कि आगे निकल गई. जिसके कारण ट्रेन की तीन बोगियां पटरी से उतर गई. इस घटना में ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े करीब पांच लोगों को चोटें आई हैं. घायलों को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका चल रहा है.

हादसों पर लगाम लगाने के लिए रेलवे लगातार कर रहा काम
मालूम हो कि रेल हादसों पर लगाम लगाने के लिए रेलवे विभाग लगातार कार्य कर रहा हैं. रेलवे ने मथुरा और पलवल के बीच 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कवच दक्षता का ट्रायल किया था. इससे पहले दक्षिण मध्य रेलवे में तीन खंडों में प्रणाली शुरू करने से पहले कई स्थानों पर 130 किमी प्रति घंटे की गति से ऐसे परीक्षण किए गए थे.

रेलवे के अनुसार, कवच प्रणाली दक्षिण मध्य रेलवे में 1,465 रूट किमी और 139 लोकोमोटिव पर तीन खंडों में पहले से ही काम कर रही है. हालांकि, गति प्रतिबंध के कारण उस मार्ग पर परीक्षण नहीं किया जा सकता है. रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, इस दिल्ली-आगरा खंड को छोड़कर भारत के सभी रेल नेटवर्क पर ट्रेनें अधिकतम 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं.

Latest News

Assembly Election: बंगाल में चुनाव के बीच भड़की हिंसा, CRPF जवानों पर फेंके गए पत्थर, अमित शाह बोले-घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग दर्ज की गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम...

More Articles Like This

Exit mobile version