नक्सलियों का आतंक: मुखबिरी का आरोप लगा दो ग्रामीणों को फांसी पर लटकाया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बीजापुरः भैरमगढ़ क्षेत्र के जप्पेमरका इलाके में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उन्हें फांसी की सजा दी, जबकि एक छात्र को रिहा कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, भैरमगढ़ क्षेत्र के जप्पेमरका इलाके में नक्सलियों ने दो दिन पहले जनअदालत लगाकर ग्रामीण माड़वी सूजा और पोडियामी कोसा पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया. इसके बाद दोनों को फांसी की सजा सुनाकर उनकी हत्या कर दी. वहीं, नक्सलियों ने मिरतुर छात्रावास में पढ़ रहे छात्र पोडियामी हिड़मा को जनअदालत से रिहा कर दिया.

नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने ग्रामीणों की हत्या की जिम्मेदारी ली है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. मालूम हो कि इससे पहले बीते 26 अगस्त को नक्सलियों ने भैरमगढ़ क्षेत्र के जैगुर निवासी सीतु मंडावी की पुलिस के लिए मुखबिरी करने के आरोप में जनअदालत लगाकर हत्या कर दी थी.

Latest News

Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 80KM की तूफानी हवाओं की चेतावनी, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. IMD ने 19 राज्यों में बारिश, आंधी, वज्रपात और 80KM प्रति घंटे तक की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. वहीं दक्षिण भारत में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है.

More Articles Like This

Exit mobile version