Terrorist Associate: अरेस्ट हुआ जैश के संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल का करीबी, इस मंत्री की करता था रेकी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कोलकाता: बंगाल एसटीएफ ने संदिग्ध जैश आतंकी हमीम मंडल और उसकी करीबी अर्पिता सरकार से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर रविवार की रात हावड़ा के बेलिलियस रोड से उसके कथित सहयोगी आदित्य सिंह उर्फ राज उर्फ राजू को अरेस्ट कर लिया है. इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है. पुलिस द्वारा सोमवार को उसे बर्धमान अदालत में पेश कर हिरासत की मांग की जाएगी.

हमीम से गेमिंग एप के जरिए हुई थी पहचान

एसटीएफ के मुताबिक, आदित्य की हमीम से पहचान एक गेमिंग ऐप के जरिए हुई थी. बाद में दोनों के बीच करीबी बढ़ी और जांच एजेंसी का दावा है कि हमीम ने उसे अपने नेटवर्क से जोड़ लिया.

आरोप है कि आदित्य को नगर राज्य मंत्री उमेश राय और उनके परिवार की गतिविधियों पर नजर रखने का जिम्मा दिया गया था. वह मंत्री और उनके पुत्र की तस्वीरें तथा अन्य जानकारियां हमीम और अर्पिता तक पहुंचाता था.

नेटवर्क तक पहुंचाता था VVIP की तस्वीरें और सूचनाएं

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि आदित्य संभावित लक्ष्यों के करीब रहकर उनकी गतिविधियों की तस्वीरें जुटाने का काम करता था. एसटीएफ को इस बात का संदेह है कि वह कई वीवीआईपी की तस्वीरें और सूचनाएं भी नेटवर्क तक पहुंचाने में शामिल था.

जांच एजेंसी मंत्री उमेश राय के पुत्र को कथित हनीट्रैप और अपहरण की साजिश से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है. एसटीएफ का दावा है कि आदित्य का संबंध हमीम के नेटवर्क के अलावा शाहजाद भट्टी गिरोह से भी था.

अधिकारियों का मानना है कि उससे पूछताछ में नेटवर्क के अन्य सदस्यों, संभावित लक्ष्यों और पूरे मॉड्यूल के कामकाज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. इसी आधार पर जांच एजेंसी उसके संपर्कों और पूरे नेटवर्क के पड़ताल में जुटी हैं.

Latest News

Asian Games 2026: पूजा की बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-23 से हराया

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने कड़े मुकाबले में ईरान को 37-23 से हराते...

More Articles Like This