Terrorist Encounter in Doda: मुठभेड़ में सुरक्षाबल ने दो आतंकियों को किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Terrorist Encounter in Doda: डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. सुरक्षाबलों ने अपने आतंकरोधी अभियान को जारी रखते हुए बुधवार को दो आतंकियों को ढेर कर दिया. ढेर आतंकी के अन्य साथियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने अपना अभियान जारी रखा हुआ है. मारे गए आतंकी की पहचान नहीं सकी है, लेकिन उसके विदेशी होने की संभावना है.

संबधित अधिकारियों ने बताया कि डोडा में छिपे आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने एक अभियान चला रखा है. इसी अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार तलाशी ली जा रही है.

आज (बुधवार) की सुबह पता चला कि गंदोह के बजर सिन्नू इलाके में आतंकियों का एक दल देखा गया है. सुरक्षाबलों ने तत्काल सिन्नू का रुख किया. आतंकियों ने जवानों को अपने ठिकाने की तरफ आते देख उन पर फायरिंग करते हुए वहां से भागने का प्रयास किया.

जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया और वहां मुठभेड़ शुरु हो गई. कुछ ही देर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया. ढेर आतंकियों के अन्य साथियों के लिए सुरक्षाबलो ने अभियान जारी रखा हुआ है.

मालूम हो कि जिला डोडा के छत्तरगला और गंदोह में ही 11 और 12 जून को आतंकियों ने सुरक्षाबलों की चौकियों पर दो हमले किए थे. इन हमलों में 6 सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version