थाईलैंडः बार का बिल न चुकाने पर युवती के साथ बदसलूकी, बारटेंडर ने मुंडवा दिया सिर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बैंकॉकः थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती के साथ बदसलूकी गई. इस मामले ने इंटरनेट पर नैतिकता, मर्यादा और कानून के दायरे पर एक गंभीर बहस छेड़ दी है.

बार में हजारों रुपयों का बिल न चुका पाने पर एक युवती के सिर के बाल मुंडवाने का वीडियो सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. वायरल प्रेस के मुताबिक, यह घटना 25 अगस्त को बैंकॉक के पिंकलाओ इलाके के एक लोकप्रिय बार में घटी. आरोप है कि यह युवती पहले भी इस इलाके के क्लबों और रेस्तरां में बिना बिल चुकाए भागने के लिए जानी जाती थी.

युवती कथित तौर पर एक फर्जी पहचान पत्र दिखाकर बार में दाखिल हुई. वहां उसने करीब 60,000 थाई बाथ का बिल बना लिया. इसके बाद उसने बिना भुगतान किए चुपके से वहां से निकलने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और बिल चुकाने का दबाव बनाने लगे.

जब युवती के पास बिल चुकाने के लिए पैसे नहीं निकले, तो उसने पुलिस में जाने से बचने के लिए एक अजीबोगरीब और अपमानजनक शर्त पर अपने सिर के बाल मुंडवाने की सहमति जताई.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सफेद ड्रेस पहने यह युवती एक तथाकथित हेयर परचेज कॉन्ट्रैक्ट पर सहमति देती दिख रही है. कैमरे के पीछे से एक व्यक्ति यह कहता सुनाई दे रहा है कि मैं तुम्हारा फायदा नहीं उठा रहा हूं. यह बाजार भाव है. मैं तुम्हारे लिए यह जोड़ रहा हूं और कुछ अतिरिक्त पैसे भी लगा रहा हूं, ठीक है?

इसके बाद वीडियो में बारटेंडर को एक इलेक्ट्रिक ट्रिमर से युवती के कंधे तक लंबे घने बालों को पूरी तरह मुंडते हुए देखा जा सकता है. दावा किया गया कि इन बालों को बाद में दान किया जाएगा.

मामले पर सामाजिक संस्थाओं ने उठाए सवाल

इस घटना का वीडियो वायरल होते ही लोगों की राय बंट गई. जहां कुछ लोगों ने इसे युवती के धोखे की सजा बताया, वहीं मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने इसे अमानवीय और गैर-कानूनी करार दिया.

बाल शोषण और मानवाधिकारों पर काम करने वाले थाईलैंड के ‘बी वन फाउंडेशन’ की संस्थापक चलिदा ‘टोन ओर’ फलामत ने कहा कि बार प्रबंधन ने हद पार कर दी है. चलिदा के मुताबिक, मजबूरी और दबाव में कराया गया कोई भी अनुबंध कानूनन शून्य होता है.

किसी की मर्जी के बिना या दबाव डालकर सिर मुंडवाना सीधे तौर पर मारपीट, जबरन वसूली और गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाने का मामला बनता है. उन्होंने बताया कि बार प्रबंधन ने संपर्क कर माना कि यह कदम मैनेजर ने गुस्से और जल्दबाजी में उठाया था और वे परिवार से मुआवजे की बात करेंगे. इस मामले की जांच के लिए थाईलैंड के सामाजिक विकास और मानव सुरक्षा मंत्रालय से भी अपील की गई है.

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This