Thane: ठाणे में हादसा, कई वाहनों से टकराया ऑटो, तीन की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ठाणेः महाराष्ट्र से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां बुधवार की सुबह ठाणे जिले में राजमार्ग पर एक ऑटो रिक्शा एक बस और कुछ अन्य वाहनों से टकरा गया. इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं, 15 लोग घायल हो गए.

पुलिस ने बताया कि यह हादा सुबह 4.15 बजे मुंबई-आगरा राजमार्ग पर शाहपुर तालुका के गोथेघर गांव में खडावली पुल के पास हुआ. ऑटो-रिक्शा चालक नियंत्रण खो दिया था.

शाहपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इसके परिणामस्वरूप ऑटो सड़क विभाजक से टकरा गया, लेन से बाहर चला गया और विपरीत दिशा से आ रही एक निजी लक्जरी बस, दो कारों और एक टेम्पो से टकरा गया.

हादसे में तीन की मौत, 15 घायल
उन्होंने बताया कि इस हादसे में बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और ऑटो-रिक्शा चालक सहित 15 अन्य लोग घायल हो गए.

अधिकारी ने बताया कि बस नासिक से मुंबई जा रही थी. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और आपातकालीन प्रतिक्रिया दल मौके पर पहुंचे. अधिकारी ने बताया कि घायलों को शाहपुर उप-अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गई है.

पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों दे दी गई है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

12 July 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 12 July 2026: 12 जुलाई 2026 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी. इस दिन प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और रोहिणी व्रत का शुभ संयोग बन रहा है. जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version