भूकंप से कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, लोग घरों से बाहर निकले, जानें कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीरः बुधवार की सुबह भूकंप के झटकों से जम्मू-कश्मीर की कांप गई. झटके महसूस होते ही भयवश लोग घरों को बाहर निकल गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि बुधवार सुबह जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 2.4 तीव्रता का भूकंप आया.

एनसीएस द्वारा एक्स पर साझा की गई पोस्ट के मुताबिक, भूकंप भारतीय मानक समय (आईएसटी) के अनुसार सुबह करीब 5:14 बजे अक्षांश 33.18 एन और देशांतर 75.89 ई पर आया. भूकंप की गहराई 5 किमी बताई गई है.

दिल्ली एनसीआर में भी आए भूकंप के झटके

उधर, बुधवार की सुबह अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 5.9 की तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके तिब्बत और बांग्लादेश सहित भारत के जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप आज सुबह 04:43 बजे आया था, जो 75 किलोमीटर की गहराई पर आया. इसके अलावा, बुधवार की सुबह अफगानिस्तान और बांग्लादेश में क्रमशः 5.9 और 2.9 तीव्रता के भूकंप आए. दिल्ली एनसीआर तक इसके झटके महसूस किए गए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This