“दुनिया में कयामत आने वाली है…”, पैगंबर होने का दावा करने वाला एबो नोआ अरेस्ट

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fake Prophet Ebo Noah: एबो नोआ नाम के एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने अफ्रीकी देश घाना में पिछले दिनों दावा किया था कि 25 दिसंबर से दुनिया में कयामत शुरू हो जाएगी. उसने लोगों से उनकी जान की रक्षा को लेकर खूब पैसे लिए. अब घाना की सिक्योरिटी फोर्स ने एबो नोआ को अरेस्ट कर लिया है.

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद को एबो जीजस लिखता है

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एबो नोआ खुद को एबो जीजस लिखता है. उसने दावा किया कि वह खुदा की तरफ से भेजा हुआ पैगंबर है. यानी वह खुद को पैगंबर बता रहा था. अब वह कह रहा है कि उसने खुदा से प्रार्थना कर कयामत को रोक दिया है.

एबो नोआ ने वहां के लोगों में यह भ्रम फैलाया

एबो नोआ ने वहां के लोगों में यह भ्रम फैलाया कि 25 दिसंबर को कयामत आने वाली है और उसने एक बड़ी नाव का निर्माण करना शुरू किया है. एबो का कहना था कि 25 दिसंबर को भयंकर बाढ़ आएगी और लगातार तीन वर्षों तक तेज वर्षा होगी. लोगों ने उसकी बातों को मान लिया और नाव तैयार करने के लिए खूब पैसे दिए. कई लोगों ने अपनी प्रॉपर्टी बेच दी और नाव में अपने लिए जगह खरीद ली.

फ्रॉड के पैसे से लग्ज़री गाड़ी खरीदी

इस कहानी में मोड़ तब आया, जब एबो नोआ की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, जिसमें वह करोड़ों रुपये के लग्ज़री गाड़ी में घूम रहा है. दावा किया गया कि एबो नोआ ने लोगों के साथ फ्रॉड किया और उनके द्वारा कयामत से बचने के लिए दिए गए पैसे से लग्ज़री गाड़ी खरीद ली.  घाना के सिक्योरिटी फोर्स ने एबो नोआ को गलत जानकारी फैलाने और लोगों को गुमराह करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This