‘दुख की इस घड़ी में ईरान के साथ पाकिस्तान की सरकार और लोग’, खामेनेई की मौत पर बोले शहबाज शरीफ

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Iran War: ईरान पर हुए हमले को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने पर दुख जताया है. सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर शहबाज ने लिखा, ‘पाकिस्तान की सरकार और लोग दुख की इस घड़ी में ईरान के लोगों के साथ हैं. अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई की शहादत पर अपनी गहरी संवेदनाएं जताते हैं.’

इस बात को लेकर पाक पीएम ने जताई चिंता

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल कानून के नियमों के उल्लंघन पर भी चिंता जताता है. यह एक पुरानी परंपरा है कि देश/सरकार के प्रमुखों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. हम दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करते हैं. अल्लाह तआला ईरानी लोगों को इस कभी न भरने वाले नुकसान को सहने की सब्र और ताकत दे.’

खामेनेई की मौत के बाद पाक में प्रदर्शन

खामेनेई की मौत की खबर के बाद पाकिस्तान में कई जगह प्रदर्शन भी देखे गए. कुछ पाकिस्तानी लोगों ने कराची के अमेरिकी कान्सुलेट में आग लगाने की कोशिश की थी. इस घटना में गोलीबारी भी हुई, जिसमें 22 पाकिस्तानियों की मौत हो गई.

अमेरिका-इजरायल हमले में मारे गए खामेनेई

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है. 86 वर्षीय खामेनेई की मौत अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में हुई, जो शनिवार को तेहरान और ईरान के अन्य हिस्सों पर किए गए बड़े पैमाने पर हमलों का हिस्सा थे.

ईरान ने खामेनेई की मौत पर 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने इसे एक बड़ा अपराध बताते हुए बदले की कसम खाई है. तेहरान की सड़कों पर काले लिबास में लोग सिर पीटते नजर आए, जबकि कुछ इलाकों में विरोध-प्रदर्शन और अमेरिका-इजरायल के खिलाफ नारेबाजी हुई.

Latest News

20 हजार के बजट में खरीदना है नया Smartphone? ये 8 फोन हैं जबरदस्त, गेमिंग से कैमरा तक मिलेंगे धांसू फीचर्स

20 हजार रुपये तक के बजट में कई दमदार 5G स्मार्टफोन उपलब्ध हैं. यहां CMF Phone 2 Pro 5G, realme P4 5G, POCO M7 Pro 5G, Infinix GT 30 5G+ समेत 8 विकल्पों की जानकारी दी गई है, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही फोन चुन सकें.

More Articles Like This

Exit mobile version