लेबनान के साथ सीजफायर से पहले हुआ खेल, IDF ने 150 से अधिक हिजबुल्लाह आतंकियों को मार गिराया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel-Lebanon Ceasefire: 16-17 अप्रैल को लेबनान के साथ सीजफायर लागू होने से पहले ही इजरायली सेना अपना काम कर चुकी थी. रविवार को एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इजरायली सुरक्षा बल (IDF) ने बताया है कि उसने सीजफायर लागू होने से पहले ही हिजबुल्लाह के 150 से ज्यादा खूंखार आतंकियों और कमांडरों को जहन्नुम पहुंचा दिया था.

सीजफायर के 24 घंटे पहले हुआ खेल

IDF ने घोषणा की है कि लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ संघर्षविराम समझौते के प्रभाव में आने से ठीक 24 घंटे पहले 150  से अधिक हिजबुल्लाह आतंकवादियों को मार गिराया गया था. साथ ही लगभग 300 से अधिक आर्मी बेस को तबाह कर दिया गया. IDF के मुताबिक, इन हमलों में बिंत ज्बील क्षेत्र के हिजबुल्लाह कमांडर अली रिदा अब्बास भी मारा गया. अब्बास ने इजरायली सैनिकों और इजरायल के खिलाफ कई हमलों की योजना बनाई और उन्हें अंजाम दिया था.

बिंत ज्बील क्षेत्र के हिजबुल्लाह कमांडर अली रिदा अब्बास की मौत को IDF की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है. यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का नाजुक संघर्ष विराम लागू होने वाला था. बाद में यह संघर्ष विराम 16-17 अप्रैल की रात को प्रभावी हुआ, लेकिन उससे ठीक पहले IDF ने हिजबुल्लाह की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचाने का फैसला किया.

IDF ने कहा कि सीजफायर लागू होने से पहले हिजबुल्लाह के रॉकेट लॉन्चर, यूएवी (ड्रोन), एंटी-टैंक मिसाइल पॉइंट्स, कमांड सेंटर और अन्य सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए. इन कार्रवाइयों का मकसद इजरायली सैनिकों पर किसी भी संभावित खतरे को खत्म करना था. बिंत ज्बील क्षेत्र दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह का एक मजबूत गढ़ माना जाता है. पिछले हफ्तों में यहां भारी लड़ाई हुई थी, जिसमें सैकड़ों हिजबुल्लाह आतंकवादी मारे जा चुके हैं. IDF के अनुसार, अब्बास जैसे कमांडरों की मौत से हिजबुल्लाह की कमांड संरचना पर बड़ा असर पड़ा है. यह घटना इजरायल-हिजबुल्लाह युद्ध के आठवें सप्ताह में हुई, जिसमें अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version