Lakhimpur Kheri: रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्ट्री के दौरान दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Lakhimpur Kheri: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले की लखीमपुर सदर तहसील स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस में शुक्रवार को रजिस्ट्री के दौरान विवाद हो गया. माधुरी देवी अपना 1000 स्क्वायर फीट के प्लांट का आधा हिस्सा जमुना देवी के नाम बैनामा कर रही थीं. लेकिन, शिव देवी के परिवार वालों ने इसका विरोध किया.  उनका कहना था कि जमुना देवी को उनका प्लांट पहले से जिस ओर है, उसी तरफ का हिस्सा दिया जाए. इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई. रजिस्ट्रार के सामने ही लात-घूंसे और लाठी-डंडे चलने लगे. शिव देवी के परिवार ने पहले ही इसको लेकर रजिस्ट्रार को प्रार्थना पत्र दिया था,लेकिन विवाद नहीं रूका.

प्रशासनिक हस्ताक्षेप से शांत हुआ मामला

लखीमपुर सदर तहसील के रजिस्ट्रार भानु प्रताप सिंह ने बताया कि रजिस्ट्री के दौरान प्लाट बटवारे कों लेकर विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई फिर धीरे-धीरे ये कहासुनी मारपीट में बदल गई. रजिस्ट्रार के सामने ही लात घुसे और लाठी डंडे चलने लगे थे. दोनों पक्षों के साथ आये अधिवक्ता भी इस मारपीट में शामिल हो गए. इस घटना में दो अधिवक्ता घायल हुए हैं. हंगामे के बाद प्रशासनिक हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया.
(रिपोर्ट, हर्ष गुप्ता)
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This