‘इन हमलों को तुरंत रोका जाना चाहिए’, भारत ने खाड़ी इलाकों में जहाजों पर हो रहे हमलों की निंदा की

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Oman coast attack: हाल ही में हुए खाड़ी इलाके में भारतीय नाविकों वाले टैंकरों पर हुए हमलों की भारत ने कड़ी निंदा की है. इन हमलों को विदेश मंत्री ने ‘बेहद चिंताजनक’ बताते हुए कहा कि इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए.

ओमान के तट के पास इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिकी सेना के हमले का शिकार हुए एक जहाज पर मौजूद तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी. शुरुआत में उनके लापता होने की खबर थी, लेकिन बाद में उनकी मौत की पुष्टि हुई.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा…

गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हाल के दिनों में पश्चिम एशिया में भारतीय नाविकों से जुड़ी कई घटनाएं हुई हैं. हम अपने नाविक समुदाय की भलाई और सुरक्षा को बहुत महत्व देते हैं. इस बात को फिर से दोहराने की जरूरत नहीं है.’

जायसवाल ने आगे कहा, ‘कल हमने ओमान के तट के पास एक जहाज पर हुए हमले की निंदा की, जिसमें दुर्भाग्य से हमारे तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. हमने कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए अमेरिकी CDA को तलब किया था. इस क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं. ये मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष का सीधा नतीजा है. इन हमलों को रोका जाना चाहिए और संघर्ष खत्म होना चाहिए.’

शिपिंग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने हमलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 8 जून से अब तक भारतीय नाविकों वाले तीन जहाजों पर हमले हुए हैं. 8 जून को ‘मैरिवेक्स’ (Marivex) जहाज़ पर आग लगने की खबर मिली थी. जहाज पर सवार सभी 24 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया था.

इसके बाद 10 जून को ‘एमटी सेटेबेलो’ (MT Settebello) जहाज पर हमला हुआ, जिस पर 24 भारतीय नाविक सवार थे। इनमें से तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई, जबकि 21 को सुरक्षित निकाल लिया गया. 11 जून को हुए ताजा हमले में ‘एमटी जलवीर’ (MT Jalveer) को निशाना बनाया गया. जहाज पर सवार सभी 20 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं.

Latest News

Parliament Monsoon Session: संसद में आज एंटी पेपर लीक कानून पर हो सकती है बहस,चर्चा के लिए बनी सहमति 

Parliament Monsoon session: आज संसद के मॉनसून सत्र का 7वां दिन है. कई दिनों से नीट पेपर लीक मुद्दे...

More Articles Like This

Exit mobile version