Tibet Earthquake: तिब्बत में फिर भूकंप का झटकाः 24 घंटे में चार बार कांपी धरती, लोगों में भय

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tibet Earthquake: तिब्बत में लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं. 24 घंटे में चार बार झटकों से धरती कांपी. इसी क्रम में तिब्बत में शनिवार की दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप दोपहर करीब 2 बजे आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 दर्ज की गई. बार-बार भूकंप के झटके आने से लोगों में भय व्याप्त हैं.

मालूम हो कि 24 अक्तूबर 2026 की सुबह कुछ ही घंटों के अंदर तीन बार भूकंप दर्ज किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इन भूकंपों की तीव्रता 4.0, 4.6 और 4.5 रही. इनमें सबसे तेज झटका 4.6 तीव्रता का था, जिसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया. एनसीएस के आंकड़ों के अनुसार, तीनों भूकंप भारतीय समयानुसार रात 1 बजे से सुबह 6 बजे के बीच दर्ज हुए.

कुछ घंटों में तीन बार दर्ज हुए भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, तिब्बत में भूकंपीय गतिविधियों का ब्योरा इस प्रकार है.

पहला भूकंप- रात 1 बजकर 8 मिनट पर 4.0 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया. इसकी गहराई 15 किलोमीटर रही. दूसरा भूकंप- रात 2 बजकर 7 मिनट पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज हुआ. तीसरा भूकंप- सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर 4.5 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया. इसकी गहराई भी 10 किलोमीटर रही.

तिब्बत में कल भी आया था भूकंप, 16 की हुई थी मौत

इससे पहले गुरुवार की शाम आए 7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी. इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 76 लोग घायल हुए हैं. चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक, उत्तरी तिब्बत के नागचू शहर में भूकंप के झटकों से सैकड़ों मकान गिर गए.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This