भूकंप के झटकों से पांच घंटे में तीन बार कांपी तिब्बत की धरती, भारत और चीन-अफगानिस्तान में भी झटके

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tibet Earthquake: बीते गुरुवार रात करीब 10:33 बजे (1433 GMT) तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद आज फिर भूकंप आया. यहां पांच घंटे के अंदर भूकंप के झटकों से तीन बार धरती डोली. साथ ही चीन, अफगानिस्तान और भारत में भी भूकंप के झटके लगे हैं.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, पहला भूकंप रात एक बजे के करीब आया, जिसकी तीव्रता 4.0 रही. इसके बाद रात दो बजे के करीब 4.6 की तीव्रता वाला दूसरा भूकंप आया. फिर सुबह साढ़े पांच बजे के करीब 4.5 की तीव्रता का तीसरा भूकंप आया.

भारत, चीन और अफगानिस्तान में भी भूकंप के  झटके

भारत के जम्मू-कश्मीर के क्षेत्र डोडा और किस्तवाड़ के साथ-साथ कर्नाटक के चिक्कबल्लपुर में भी भूकंप के झटके लगे. हालांकि, इन क्षेत्रों में तीव्रता बहुत कम रही. डोडा में 2.8, किस्तवाड़ में 2.4 और चिक्कबल्लपुर में इसकी तीव्रता 2.9 रही. वहीं, चीन में सुबह चार बजे के करीब 4.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया तो अफगानिस्तान में सुबह साढ़े तीन बजे के करीब 4.0 की तीव्रता वाला भूकंप आया.

तिब्बत में आए भूकंप ने मचाई थी तबाही

मालूम हो कि तिब्बत में आए 7 तीव्रता के भूकंप में घायल लोगों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या 16 पर है. अधिक ऊंचाई पर स्थित शहर नागकू में केंद्र बिंदु वाला यह भूकंप, जनवरी 2024 के बाद से देश में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था.

गुरुवार को स्थानीय समयानुसार कम से कम 339 घर ढह गए. अधिकारियों ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद के झटकों) के कारण और इमारतों के गिरने तथा चट्टानें खिसकने (रॉकस्लाइड) से लोगों की जान जाने का डर है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version