चीन में आफत की बारिशः बाढ़, भूस्खलन और तबाही का मंजर, अब तक 20 की मौत, 331 घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Floods: चीन में बारिश के नाम पर आसमान से आफत बरती. पिछले 24 घंटों में बाढ़, तूफानी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में अभी तक कम से कम 20 लोगों की जहां मौत हो गई, वहीं 331 अन्य घायल हुए हैं. घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है.

मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बाढ़ आपातकालीन बचाव, आपदा राहत और घायलों के इलाज के लिए सभी प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया है.

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को उत्तर-पश्चिम चीन के गांसू प्रांत के एक कस्बे में एक भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गई. कुल 33 लोग मलबे के नीचे दब गए थे.

बचावकर्मियों ने कहा कि 21 लोगों को निकाला गया, लेकिन उनमें से पांच की उपचार के बावजूद मौत हो गई है. अन्य 12 लापता लोगों के लिए व्यापक खोज और बचाव अभियान जारी है.

इस बीच प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार रात को हुबेई प्रांत के पूर्वी हिस्से में टोर्नेडो, गरज और उच्च गति की हवाओं ने कहर बरपाया, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई और एक व्यक्ति लापता है. इस खराब मौसम में कम से कम 331 लोग घायल हुए.

बचाव प्रयासों पर राष्ट्रपति शी ने जोर दिया

400 से अधिक निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. तेज बारिश और तूफान ने 22 इमारतों को नष्ट कर दिया और अन्य 4,855 को नुकसान पहुंचाया है. एक अलग घटना में रिकार्ड तोड़ बारिश और उसके बाद आई बाढ़ की वजह से दक्षिण चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी नानिंग में चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लापता हैं.

आपदा से प्रभावित हुए 93300 लोग

आपदा से 93,300 से अधिक लोग प्रभावित हुए और 54,460 लोगों को टायफून मेसाक के कारण आई मूसलधार बारिश की वजह से सुरक्षित निकाला गया.

राष्ट्रपति शी ने निगरानी, पूर्व चेतावनी, और आपातकालीन तैयारी और प्रतिक्रिया को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया और लोगों की जान और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपदा रोकथाम और राहत कार्य में ठोस प्रयासों की अपील की हैं.

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This