Accident in Bihar: बिहार से दुखद खबर सामने आई है. यहां शुक्रवार को गयाजी में को एक पुराने कुएं में उतरे पिता-पुत्र सहित चार लोगों की जहरीली गैस से मौत हो गई. घटना डोभी प्रखंड के गढ़ करमौनी गांव में हुई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद राहत बचाव का कार्य शुरू हुआ. करीब 45 मिनट तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला.
कुएं का मोटर ठीक करते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, एक ग्रामीण पुराने कुएं में मोटर ठीक करने के लिए उतरा था. कुएं के अंदर जाते ही संभवत: जहरीली गैस के प्रभाव से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. वह पानी में छटपटाने लगा. पिता को परेशानी में देख उसका बेटा भी उसे बचाने के लिए कुएं में जा उतरा.
घटना के बाद मौके पर लगीं लोगों की भीड़
इसके बाद दो अन्य लोग भी पिता-पुत्र को बचाने के प्रयास में कुएं में उतर गए. कुछ ही देर में चारों की हालत गंभीर हो गई और उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गए. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा प्रशासन
कुछ ही देर में स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कराया. कुएं से शवों को बाहर निकालने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाया गया. जहरीली गैस का असर इतना तेज था कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फायर ब्रिगेड का कर्मी भी बेहोश हो गया. इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया.
काफी मशक्कत के बाद कुएं से निकाले गए शव
काफी मशक्कत के बाद कुएं से सभी शवों को बाहर निकाला गया. स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है. मृतकों के परिजन रो-रोकर बेहाल है.
मृतकों में ये लोग हैं शामिल
मृतकों की में विजय चौधरी, विकास चौधरी, दिलचंद मांझी और चमारी मांझी शामिल हैं. मृतकों में विजय चौधरी और विकास चौधरी पिता-पुत्र हैं. पुलिस ने शवों को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

