किंशासा में हादसाः शादी समारोह के दौरान इमारत में लगी भयंकर आग, 22 की दर्दनाक मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Congo wedding fire: किंशासा से दुखद और दिल दहला वाली घटना सामने आई है. यहां एक शादी समारोह के दौरान भीषण हादसा हो गया. इमारत में भयंकर आग लग गई. इस घटना में जहां कई लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की राजधानी किंशासा में एक शादी समारोह के दौरान एक इमारत में अचानक भीषण भीषण आग लग गई. इस हादसे में कम से कम 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

आग शुक्रवार रात एक इमारत में लगी और शनिवार की सुबह तक धधकती रही. यह इमारत किंशासा के उत्तरी हिस्से में स्थित लिंगवाला इलाके में है. आग से बचकर निकलने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए इमारत के संकरे गलियारों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया. शादी समारोह में शामिल लोगों ने आग में फंसे लोगों की मदद करने की कोशिश की.

इमारत से निकाले गए कई लोगों को सड़क किनारे लिटाया गया, जिनमें कुछ जीवित थे, जबकि कुछ की मौत हो चुकी थी. लिंगवाला के मेयर नॉर्बर्ट मुशिंगा ने कांगो प्रेस एजेंसी को बताया कि फिलहाल मृतकों की संख्या 22 है. उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है. आग लगने के सही कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है.  कांगो के उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैक्वेमिन शाबानी ने कहा कि यह एक त्रासदी है. उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया.

Latest News

फ्रांस के बाद ब्राजील में भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट फ्लावियो बोल्सोनारो का विरोध

New Delhi: फ्रांस के बाद अब ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं....

More Articles Like This