सीतामढ़ी में हादसाः आंधी-तूफान के बीच घर पर गिरा पेड़, एक ही परिवार के पांच लोगों की थम गई सांस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sitamarhi Accident: बिहार के सीतामढ़ी जिले में मौसम की खराबी एक परिवार के लिए काल बन गई. अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने एक ही परिवार के छह लोगों की सांसे उनसे छीन ली. सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र की रेवासी पंचायत के धनुषी टोलाके वार्ड संख्या-1 में एक विशाल पीपल का पेड़ फूस के मकान पर गिर गया, जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, देर रात तेज अचानक आई आंधी और बारिश के दौरान वर्षों पुराना पीपल का पेड़ अचानक सिकंदर सहनी के फूस के घर पर गिर पड़ा. उस समय  सिकंदर सहनी के परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे.

पेड़ की जद में आने से घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक बच्चे अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है. प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता और मुआवजा देने की घोषणा की गई है.

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version