बदायूं में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार ने ली मां और पुत्र-पुत्री की जान, 3 झुलसे

Must Read

बदायूंः बदायूं से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है. यहा जिले के बिसौली कस्बे में गुरुवार की रात करंट प्रवाहित हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिर गया. इसके चपेट में आने से मां और उसके पुत्र-पुत्री की मौत हो गई. जबकि पति सहित परिवार के तीन सदस्य झुलस गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

गर्मी की वजह से घर बाहर सो रहे थे सभी
मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार रात तेज गर्मी होने की वजह से डीपी यादव रोड निवासी 57 वर्षीय साजिद का परिवार घर के सामने सीसी रोड पर चारपाई डालकर सो रहा था. इसी दौरान रात करीब पौने दो बजे अचानक करंट प्रवाहित बिजली का जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई, इसके जद में आने से साजिद का बेटा अल्लू (25), बेटी निक्की (22) और 55 वर्षीय पत्नी इशरत बी उर्फ खिल्लो की मौत हो गई है.

इस दुर्घटना में साजिद, उनका 50 वर्षीय भाई असलम और साजिद का धेवता 12 वर्षीय पुत्र आनिव झुलस गया. इस दुर्घटना से मोहल्लावासियों में हड़कं मच गया. कई बार फोन करने के बाद भी विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों ने नहीं सुनी और न ही कोई मौके पर पहुंचा. मोहल्ला के कुछ लोग दौड़कर 500 मीटर दूर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद कराई.

घटना की सूचना मिलने पर रात में ही एसडीएम, सीओ और इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. झुलसे लोगों को निजी अस्पताल में ले जाया गया. बाद में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. तीनों की हालत नाजुक बताई गई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

अंडरवर्ल्ड का डर या खामोशी की मजबूरी? टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से दहला बॉलीवुड, सितारों ने क्यों साधी चुप्पी?

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई की फिल्मी दुनिया में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं....

More Articles Like This