बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी बस, 8 महिलाओं सहित 17 की मौत, कई घायल

Road Accident In Bangladesh: बाग्लादेश से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. शनिवार को दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे एक बड़े तालाब में गिर गई. इस दुर्घटना में जहां 17 लोगों की मौत हो गई. वहीं एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए.

पुलिस के अनुसार, हादसा झलकाठी जिले में उस वक्त हुआ, जब बस 60 से ज्यादा यात्रियों को लेकर भंडरिया उप जिले से दक्षिण-पश्चिम संभागीय मुख्यालय बरिशाल जा रही थी. चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खोने की वजह से बस तालाब में जा गिरी.

पत्रकारों को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोताखोरों ने 17 शवों को निकाला है. भारी बारिश के बाद भी पुलिस क्रेन से पानी से भरे तालाब से बस को निकालने की कोशिश कर रही है. पुलिस उप निरीक्षक गौतम कुमार घोष ने बताया कि मृतकों में आठ महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि बस के अंदर और शव फंसे होने की संभावना है. 20 अन्य घायल यात्रियों का उपचार झलकथी के मुख्य सरकारी अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि बस के अंदर 65 यात्री सवार थे.

हादसे में घायल हुए यात्री रसेल मोल्लाह (35 वर्षीय) ने कहा, ‘मैं चालक की सीट के ठीक बगल में बैठा था. चालक ने बस चलाते समय सावधानी नहीं बरती.’ उन्होंने कहा कि चालक लगातार अपने सहायक से बात कर रहा था और उसे अधिक यात्रियों को बैठाने के लिए कह रहा था. मोल्लाह ने इस दुर्घटना में अपने 75 वर्षीय पिता को खो दिया, जबकि उनके बड़े भाई अभी भी लापता हैं. स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर ने कहा, हम जिन मरीजों का उपचार कर रहे हैं, उनके पेट में अत्यधिक पानी है, क्योंकि बस तालाब में गिर गई थी.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version