चूरू में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई हाई स्पीड कार, छह लोगों की मौत, 7 माह की बच्ची गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Churu Accident: राजस्थान से दुखद खबर सामने आई है. यहां सादुलपुर के ददरेवा-तारानगर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया. हाई स्पीड कार खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि संयोगश 7 माह की बच्ची बची है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

थानाधिकारी राजेश सिहाग ने बताया

घटना के संबंध में सादुलपुर थानाधिकारी राजेश सिहाग ने बताया हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रसाशन मौके पर पहुंचा. राहत और बचाव का कार्य शुरू किया. हादसे के समय कार में 7 लोग सवार थे. तत्काल सभी घायलों को को अस्पताल ले जाया गया.

यहां चिकित्कों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि इलाज के दौरान एक बच्चे ने दम तोड़ दिया. एक सात माह की बच्ची जीवित है. गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने चुरू के लिए रेफर कर दिया. मृतक तारानगर के सोमसीसर गांव के थे.

उन्होंने बताया कि ददरेवा के पास सुबह 8:30 बजे हादसा हुआ, जिसमें गाड़ी में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों सहित चालक की जान चली गई. सोमसीसर गांव से देवी को भोग लगाने के लिए परिवार कार में सवार होकर गुडगांव जा रहा था. तभी ददरेवा गांव के पास सड़क हादसा हो गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version