इथियोपिया में दर्दनाक हादसाः नदी में गिरा ट्रक, 60 लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

इथियोपियाः अफ्रीकी देश इथियोपिया में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में जहां 60 लोगों की जान चली गई, वहीं कई लोग घायल है. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

अधिकारियों के अनुसार
बताया गया है कि इथियोपिया में यात्रियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया. इस दुर्घटना में 60 लोगों की मौत हो गई. दक्षिणी सिदामा क्षेत्र के अधिकारियों के अनुसार, यह भीषण हादसा बोना जिले में हुआ है. क्षेत्रीय संचार ब्यूरो ने रविवार की देर रात जारी एक बयान में कहा कि हादसे में घायल लोगों का बोना जनरल अस्पताल में उपचार चल रहा है.

शादी समारोह में जा रहे थे हादसे का शिकार लोग
सरकारी इथियोपियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (EBC) ने अनुसार, हादसे का शिकार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इस दौरान यह दुर्घटना हो गई. मालूम हो कि इथियोपिया में भीषण सड़क दुर्घटनाएं आम हैं. खराब ड्राइविंग, मानक और खस्ताहाल वाहन यहां सुरक्षित यातायात के मार्ग पर सबसे बड़े बाधक हैं.

नदी में की जा रही लोगों की तलाश
ईबीसी के अनुसार, सभी लोग इसुजु ट्रक पर सवार थे. अचानक ट्रक अपना रास्ता भटक गया और नदी में जा गिरा. उधर, नदी में अब भी लोगों की तलाश जारी है. राहत एवं बचाव कार्य में स्थानीय लोग और सरकारी विभाग जुटा हैं. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

Latest News

बिहार के भरत तिवारी का एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, स्वत: संज्ञान लेने की मांग, दायर हुई याचिका

New Delhi: बिहार के भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में मौत का मामला अब...

More Articles Like This

Exit mobile version