पटना में दर्दनाक हादसाः JCB से ऑटो की टक्कर, सात लोगों की मौत, एक गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में जहां सात लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पर पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

रामलखन पथ पर हुई दुर्घटना
जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार की सुबह राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामलखन पथ पर हुई. पटना मेट्रो का काम कर रहे है जेसीबी से एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो की सीधी टक्कर हो गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
इस हादसे में जहां सात लोगों की मौत हो गई, वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायल को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version