इंडोनेशिया में हादसाः सबसे बड़े लैंडफिल में कचरे का पहाड़ ढहा, पांच लोगों की मौत, कई लापता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indonesia Landfill Landslide: इंडोनेशिया से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां सबसे बड़े लैंडफिल में कचरे का एक बड़ा ढेर ढह गया. इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है. कई अन्य लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी. बताया गया है कि यह हादसा रविवार देर रात हुई भारी बारिश के कारण हुआ.

यह दुर्घटना राजधानी जकार्ता के पास बेकासी शहर में स्थित बंटारगेबांग वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी में रविवार देर रात हुई. मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए 300 से ज्यादा बचाव कर्मियों को लगाया गया है. बचाव दल भारी मशीनों और खोजी कुत्तों की मदद ले रहे हैं. जकार्ता सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस की प्रमुख देसियाना कार्तिका बहारी ने बताया कि कचरे के ढेर काफी अस्थिर हैं, इसलिए बचाव दल बहुत सावधानी से काम कर रहे हैं.

हादसे का शिकार हुए लोगों में दो कचरा ट्रक ड्राइवर और दो खाने की दुकान चलाने वाले लोग शामिल हैं. ये लोग लैंडफिल के पास काम कर रहे थे या आराम कर रहे थे. राहत की बात यह रही कि चार लोग इस हादसे से सुरक्षित बचने में सफल रहे. पुलिस, सेना और वॉलंटियर्स की टीमें अभी भी तीन लापता लोगों की तलाश जुटी हैं. अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. अभी यह डेटा इकट्ठा किया जा रहा है कि मलबे के नीचे कितनी गाड़ियां और मजदूर फंसे हो सकते हैं.

नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के वीडियो में खुदाई करने वाली मशीनें कचरे के ढेर को हटाती दिख रही हैं. वहां कई ट्रक और खाने की छोटी दुकानें दबी हुई हैं. नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने बचाव टीमों को सख्त सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी है. वहीं, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में बारिश की संभावना व्यक्त की है.

Latest News

श्रीलंका में 25 लाख डॉलर की साइबर ठगी, सरकारी भुगतान डायवर्ट; बहु-एजेंसी जांच शुरू

Cyber Fraud Sri Lanka: श्रीलंका सरकार ने 25 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 2.5 मिलियन डॉलर) की बड़ी साइबर ठगी...

More Articles Like This

Exit mobile version