पाकिस्तान: आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का एक्शन, मुठभेड़ में मारे गए 20 आतंकी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: आतंकियों के खिलाफ पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है. अलग-अलग मुठभेड़ में करीब 20 आतंकियों को मार गिराया है. खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों ने पांच अलग-अलग खुफिया अभियानों में 13 आतंकवादियों को मार गिराया है. सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर ने रविवार को बताया कि ये अभियान 6 और 7 मार्च को चलाए गए थे. सबसे बड़ी कार्रवाई बाजौर जिले में हुई, जहां भीषण गोलाबारी के बाद पांच आतंकियों को ढेर कर दिया गया. इसके अलावा बन्नू, डेरा इस्माइल खान, खैबर और दक्षिण वजीरिस्तान जिलों में हुई मुठभेड़ों में आठ अन्य आतंकी मारे गए.

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने रविवार रात पंजाब प्रांत में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के चार आतंकवादियों को मार गिराया. पंजाब पुलिस के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) के मुताबिक, पंजाब का डेरा गाजी खान जिला एक बड़े आतंकवादी हमले से बाल-बाल बच गया, क्योंकि ‘फितना अल-खवारिज’ (TTP) के चार आतंकवादी सीमावर्ती गांव जोतार के पास CTD के साथ गोलीबारी में मारे गए.

CTD ने कहा, ‘इलाके में लगभग 15 आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद एक खुफिया ऑपरेशन चलाया गया, जिन्होंने DG खान में पुलिस चेकपॉइंट और अन्य सरकारी ठिकानों पर हमला करने की योजना को अंतिम रूप दिया था. जैसे ही काउंटर टेरेरिज्म टीम उस जगह पर पहुंची, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. सीटीडी के कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप चार आतंकवादी मारे गए. 11 अन्य आतंकवादी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. आतंकवादियों के पास से राइफल, गोला-बारूद और विस्फोटक सामान सहित हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए.

Latest News

आज़ाद भारत में नहीं स्वीकार हैं ग़ुलामी के प्रतीक चिह्न: डॉ. दिनेश शर्मा

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा  कि आजाद भारत में गुलामी के...

More Articles Like This

Exit mobile version