जापान में तैनात होगी लंबी दूरी की पहली स्वदेशी मिसाइल, चुनौतियों के जवाब में…

Japan Long Range Missiles : जापान अपनी पहली स्वदेशी विकसित लंबी दूरी की मिसाइलों का पहला बैच तैनात करने की तैयारी में है. इन मिसाइलों के लॉन्चर सेना के कैंप में पहुंचाए गए हैं. इसकी कारण यह है कि जापान क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों के जवाब में अपनी स्ट्राइक क्षमता को तेजी से मजबूत कर रहा है. इस मामले को लेकर चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी मिनोरू किहारा का कहना है कि अपग्रेडेड टाइप-12 ग्राउंड-टू-शिप मिसाइलों को मार्च के अंत तक दक्षिण-पश्चिमी कुमामोटो प्रीफेक्चर के कैंप केंगुन में तैनात कर दिया जाएगा.

इसके साथ ही सेना की गाड़ियां लॉन्चर और अन्य उपकरण लेकर गोपनीय मिशन पर सुबह-सुबह पहुंचीं. बता दें कि कैंप के बाहर लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया. इसके साथ ही विरोधियों ने पारदर्शिता की कमी को लेकर शिकायत की और कहा कि इस तैनाती से क्षेत्रीय तनाव बढ़ेगा, मिसाइलें दुश्मन के हमलों का निशाना बन सकती हैं. जानकारी के मुताबिक, जापान का यह कदम मुख्य रूप से चीन द्वारा ताइवान के आसपास बढ़ाए जा रहे तनाव के जवाब में है. बीजिंग ताइवान को अपना हिस्सा मानता है.

चीन जापान के लिए खतरा

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, अपग्रेडेड टाइप-12 मिसाइल की रेंज लगभग 1,000 किलोमीटर है जो कि इसके मूल संस्करण की 200 किमी रेंज से कहीं अधिक है. माना जा रहा है कि यह चीन तक पहुंच सकती है. साथ ही इन मिसाइलों को इस साल के अंत में टोक्यो के पश्चिम में स्थित शिज़ुओका के कैंप फूजी में भी तैनात किया जाएगा. बता दें कि जापान चीन को एक बढ़ता हुआ सुरक्षा खतरा मानता है और पूर्वी चीन सागर के पास दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों पर सैन्य निर्माण को बढ़ावा दे रहा है.

रक्षा नीति में बड़े बदलाव का वादा

इसके साथ ही रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी ने पिछले महीने कहा था कि जापान मार्च 2031 तक ताइवान के ठीक पूर्व में स्थित जापान के सबसे पश्चिमी द्वीप योनागुनी पर मध्यम दूरी की SAM मिसाइलें तैनात करेगा. इतना ही नही बल्कि प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने भी साल के अंत तक सुरक्षा और रक्षा नीति में बड़े बदलाव करने का वादा किया है. कि वो बिना पायलट वाले लड़ाकू हथियारों और लंबी दूरी की मिसाइलों के साथ जापान की सेना को और मजबूत करना चाहती हैं. ताकि जापान के रक्षा उद्योग का विकास हो और मित्र देशों के साथ सहयोग बढ़े.

इसे भी पढ़ें :- ईरान, ति‍ब्‍बत और चीन को वीटो करेगा इंडि‍या… दशकों पहले भारत को कैसे देखते थें लॉर्ड कर्जन

Latest News

Aaj Ka Rashifal 1 May 2026: आज किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें सभी राशियों का हाल

1 मई 2026 का राशिफल: आज किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल.

More Articles Like This

Exit mobile version