LoC के पास गश्त के दौरान मिलीं दो लैंडमाइन्स, सेना की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Destroyed Landmines: गश्त के दौरान जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सेना ने सोमवार को दो लैंडमाइन्स का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया. अधिकारियों के मुताबिक, दोनों बारूदी सुरंगें मेंढर सेक्टर के बसूनी टॉप इलाके में सीमा बाड़ के पास सेना की गश्ती पार्टी को मिलीं.

अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 9:50 बजे गश्त के दौरान सेना के जवानों की नजर संदिग्ध विस्फोटक उपकरणों पर पड़ी. इसके बाद एहतियात के तौर पर इलाके को घेर लिया गया और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया.

लैंडमाइन्स को नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट किया गया

बम निरोधक दस्ते ने दोनों लैंडमाइन्स को नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया. इस कार्रवाई में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. अधिकारियों के अनुसार, LoC के अग्रिम इलाकों में घुसपैठ रोधी सुरक्षा व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में लैंडमाइन्स मौजूद हैं.

भारी बारिश और मिट्टी खिसकने की वजह से कई बार ये अपनी मूल जगह से खिसक जाती हैं, जिसके बाद सुरक्षा बल उन्हें तलाश कर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करते हैं. सेना की सतर्कता से संभावित हादसा होने से बच गया.

Latest News

नवरात्रि व्रत के दौरान करें इन चीजों का फलाहार, पूरे दिन नहीं लगेगी भूख-प्यास

Navratri Diet 2026: 11 अक्टूबर से देवी उपासना के महापर्व नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. हिंदू धर्म में...

More Articles Like This

Exit mobile version