Udaipur News: सड़क किनारे मृत मिला पैंथर, वन विभाग ने जताई ये आशंका

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Udaipur News: मंगलवार की सुबह उदयपुर के नलाफला घोडासर रोड पर एक पैंथर मृत मिला. इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. पैंथर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
कुछ लोगों ने आज सुबह नलाफला घोडासर रोड के किनारे एक पैंथर को मृत देखा. लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. कुछ ही देर में टीम मौके पर पहुंच गई. पैंथर के सिर एवं पीछे की तरफ वाहन से टक्कर लगा हुआ प्रतीत हुआ.

नर पैंथर के दाईं ओर पेट पर चोट के निशान व पिछले हिस्से में खून निकलने से वन विभाग की टीम ने प्रथम दृष्टया पैंथर की मौत किसी वाहन से टक्कर होना बताया जा गया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल, पोस्टमार्टम के बाद पैंथर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है.

Latest News

जयपुर में हादसाः ट्रेलर ने ट्रैवलर बस को मारी टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

Accident In Jaipur: जयपुर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा शुक्रवार की देर रात...

More Articles Like This

Exit mobile version