उज्जैन में सड़क हादसा: कंटेनर-कार में टक्कर, तीन लोगों की मौत, चौथा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

उज्जैन: बीती देर रात मध्य प्रदेश के उज्जैन में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. कंटेनर की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया.

उज्जैन के घटिया क्षेत्र में हुई दुर्घटना

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना उज्जैन के घटिया क्षेत्र में शुक्रवार की रात लगभग 12:30 बजे के करीब हुई. बताया गया गया कि तेज रफ्तार एक कार की सामने से आ रहे कंटेनर से टक्कर हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार सवार लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चौथे युवक को पुलिस ने अस्पताल भेजवाया.

विधायक सतीश मालवीय ने बताया

घटना की जानकारी देते हुए घटिया के विधायक सतीश मालवीय ने बताया कि तीनों मृतकों की उम्र 20-22 साल के आसपास थी और उनमें से एक एमबीए का भी छात्र था. सतीश के मुताबिक, घटिया क्षेत्र के जेठल के पास रात तकरीबन 12:30 बजे दुर्घटना हुई. इस हादसे में तीन होनहार युवाओं की मौतहो गई है. तीनों युवा वडनगर क्षेत्र के हैं. यह बेहद दुखद घटना है. मैं परिवारजनों से मिलने के लिए आया हूं.

मां बगलामुखी माता का दर्शन कर लौट रहे थे कार सवार

बताया गया है कि कार में चार लोग सवार थे. सभी मां बगलामुखी माता का दर्शन कर लौटे रहे थे. हालांकि, उनकी कार सड़क के उल्टी तरफ चल रही थी. इसी बीच सामने से आ रहे एक कंटेनर ने उनकी कार को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान आदित्य पंड्या (22 वर्ष), अभय पंडित (20) और राजेश रावल (50 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं, 20 वर्षीय शैलेंद्र आचार्य की हालत नाजुक बनी हुई है. उसका इलाज  अस्पताल में चल रहा है. वहीं, कार को टक्कर मारने वाले वाहन का चालक फरार है. उसकी तलाश की जा रही है.

Latest News

दिल्ली-NCR में दमघोंटू हुई हवा, GRAP-3 लागू; 15 इलाकों में AQI 400 पार, कोहरे ने भी बढ़ाई परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. इसके साथ ही मौसम में भी बदलाव...

More Articles Like This

Exit mobile version